रियासी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा पर वोट चोरी के लगाए जा रहे आरोपों के बाद सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारवार्ता हुई। जिला विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग ने पत्रकारवार्ता की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वोट चोरी और अन्य कई मामलों पर कांग्रेस देश के लोगों को गुमराह कर रही है। देश में पहले भी कई बार एसआईआर हुआ है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त की ही भूमिका अहम रही है। कांग्रेस पार्टी देश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम करती आई है और अभी भी कर रही है। चुनाव एक निष्पक्ष व स्वतंत्र आयोग है, जोकि देश की जनता का काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर है। लोगों को हर स्कीम का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है। भाई भतीजावाद को पीछे छोड़ सभी को मौका मिल रहा है। आज के दौर में देश के युवा वर्ग विकसित भारत का सपना संजोया है। मौके पर युवा नेता चमन लाल भगत, करन देव सिंह, शमशेर सिंह, संजीव सिंह भी उपस्थित रहे।