फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा के नदीम पहलवान ने जीता सुजनधार दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले की तहसील भमाग की पंचायत सुजनधार में वार्षिक तीन दिवसीय श्री नाग देवता मेले का समापन विशाल दंगल के साथ हुआ। दंगल की पहली बड़ी माली के लिए डोडा के पहलवान नदीम और हिमाचल प्रदेश के पहलवान अंकु के बीच मुकाबला हुआ। नदीम ने अंकु को पटखनी देकर दंगल जीत लिया। विजेता रहे नदीम पहलवान को आयोजकों की तरफ से तीस हजार रुपए का नकद पुरस्कार और गदा दी गई। उपविजेता रहे अंकु पहलवान को इनाम के तौर पर इक्कीस हजार रुपए मिले।
विज्ञापन

दंगल में हुई दूसरी माली में रियासी के सुरजीत पहलवान ने गुरदासपुर पंजाब के पहलवान साबी को हराया। सुरजीत को 25 और साबी को 20 हजार रुपए इनाम में मिले। तीसरी माली में रियासी के अनिल पहलवान ने कठुआ के बागू और चौथी माली में जम्मू के बाबा पहलवान ने पठानकोट के सोनू को पटखनी देने में सफलता हासिल की। तीसरी व चौथी माली के विजेता पहलवान को बीस-बीस जबकि उपविजेता पहलवानों को 15-15 हजार रुपये मिले। दंगल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान रोहित दुबे मुख्य अतिथि रहे जिन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। जिला विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन सराफ सिंह नाग और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू ठाकुर के अलावा दंगल कमेटी के सदस्य भी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें