फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 30 महिलाएं ले रही फुलकारी का प्रशिक्षण, बन रहीं आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर की 30 महिलाएं और युवतियां फुलकारी का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की तरफ अग्रसर हैं। 25 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर को मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल भारत सरकार डिजाइन डेवलपमेंट वर्कशॉप इन फुलकारी क्राफ्ट की तरफ से लगाया गया है। प्रशिक्षण शिविर हैंडिक्राफ्ट सर्विस सेंटर उधमपुर की तरफ से संचालित हो रहा है। प्रशिक्षक लक्ष्मण कुमार और शिक्षक आशु शर्मा की देखरेख में रोजाना आने वाली महिलाएं व युवतियां प्रशिक्षण हासिल कर फुलकारी बना रही है।
विज्ञापन

शिविर में आने वाली सभी प्रशिक्षुओं को फुलकारी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी दिया जाता है। शिविर में आने वाली खेमा देवी, मनीषा शर्मा ने बताया कि फुलकारी एक पुरानी कला है जोकि मौजूदा समय के दौरान कई स्थानों पर लुप्त हो रही है। प्रशिक्षु महिलाएं इसका प्रशिक्षण लेने के बाद वह इसकी जानकारी अन्य महिलाओं तक भी पहुंचाएंगी ताकि वह भी इसका लाभ उठा सकें। शिविर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें