रियासी। पुलिस ने बारादरी के पास नाका चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनसे 28 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस टीम ने बारादरी में नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाशी के दौरान नशा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान मोहम्मद परवेज निवासी सीला और मोहम्मद रियाज़ निवासी कांसीपट्टा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।