फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश से सड़क मार्गों को नुकसान, दरिया चिनाब सहित नदी नालों में उफान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। शनिवार मध्य रात को हुई मूसलाधार बारिश से जिले के कई इलाकों में सड़क मार्गों पर पत्थर गिरे। इसके अलावा दरिया चिनाब के साथ ही जिले के अन्य कई नदी नाले भी उफान पर रहे। जिले के देवीगढ़-सुखालघाटी मार्ग भारी बारिश के कारण बंद रहा। सड़क पर मलबा और मिट्टी आने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा जिलाे की तहसील माहौर और चसाना में भी बारिश से सड़कों को नुकसान पहुंचा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का मार्ग भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से बंद रहा। दरिया चिनाब के जलस्तर में भी बढ़ोतरी पाई गई। सलाल डैम के ऊपरी और निचली सतह पर बसे गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को दरिया के किनारों पर नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। लोगों को अपने माल मवेशी भी दरिया किनारे नहीं भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें