रियासी। इवनिंग क्रिकेट क्लब की तरफ से जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार शाम दो मैच खेले गए। पहला मैच विजयपुर वॉरियर्स बनाम जम्मू कश्मीर पुलिस के बीच हुआ। विजयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट खोकर 131 रन बनाए। बल्लेबाज संकेत 61 रन बनाकर नाबाद रहे। जेकेपी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जगजीत ने 2 जबकि एजाज और विशाल जमवाल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेकेपी की टीम 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 90 रन ही बना सकी। बल्लेबाज राहुल संथाल ने 24 और समीर अहमद ने 11 रन बनाए। विजयपुर के गेंदबाज सुनेहरा सिंह ने 2 धीरज, अजय, राजिंदर कुमार, संकेत, अंकुश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। संकेत को उनकी बेहतरीन पारी के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि एडीसी राकेश कुमार और क्लब के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। शुक्रवार शाम बारिश से बाधित दूसरा मैच यंग सीसी बनाम फ्रेंड्स सीसी में हुआ। वाईसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। एफसीसी ने 8.5 ओवर में सात विकेट खोकर 3 विकेट से मैच जीत लिया। जस्सी को आलराउंड प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता को नशा मुक्त अभियान के तहत जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ 126 बटालियन के सहयोग से करवाया जा रहा है।