फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऑटो, टाटा मोबाइल में बेचीं जा रही सब्जियां, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर के मुख्य बस अड्डे पर ऑटो के भीतर सब्जियां रख कर बेची जा रही हैं। इसका नुकसान स्थानीय दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है। बस अड्डे के पास तहसीलदार कार्यालय के बाहर और थापा चौक तक सब्जियों से भरे ऑटो दोपहर के बाद खड़े दिखते हैं। ऑटो में सवार होकर लाउड स्पीकर लगा ग्राहकों को सब्जियों के दाम बताए जाते हैं। ऑटो के लगने से उक्त स्थान पर रोजाना शाम को जाम की स्थिति भी बनी रहती है। ऑटो के अलावा टाटा मोबाइल में भी सब्जी भरकर उन्हें जहां जगह मिले वहीं खड़ा कर दिया जाता है। सब्जी विक्रेता दुकानदार पवन शर्मा ने बताया कि इनकी शिकायत कई बार नगर परिषद के अधिकारियों के पास भेजी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पहले एक ऑटो होता था। अब इनकी संख्या बढ़ कर चार हो गई है। आने वाले दिनों में यह ज्यादा हो सकती है। परिषद के खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर फारूक अहमद ने बताया कि ऐसे सब्जी बेचने वालों पर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें