रियासी। ध्यानगढ़ में स्थित एनएचपीसी सलाल बांध के पास चिनाब दरिया से एक अज्ञात पुरुष का शव शुक्रवार दोपहर को बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद तलवाड़ा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सलाल बांध कर्मियों की सहायता से संयुक्त प्रयास करके शव को नदी से निकाला गया। एफएसएल की एक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जांच की। शव को जिला अस्पताल ले जाया गया और शवगृह में रखा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।