फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नहीं खुली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पिछले कई दिनों की भांति ही वीरवार पंद्रहवें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। लगातार हड़ताल के कारण नगर में किसी भी स्थान पर सफाई नहीं हुई है। नगर के कई स्थानों पर कूड़े व गंदगी के ढेर लगे रहे। सफाई नहीं होने के कारण नगर के मुख्य बस अड्डे पर गंदगी और ज्यादा फैल गई है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खुलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। रोजाना की तरह ही वीरवार को भी सफाई कर्मी धरना लगा कर बैठे रहे। सभी ने एक साथ नगर परिषद कार्यालय में बैठ कर धरना दिया। इसके साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से मिलने अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें