फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी की बेटी ज्योति देवी ने स्वर्ण पदक जीतकर चमकाया नाम

Mon, 25 May 2026 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
ज्योति देवी। संवाद
विज्ञापन
श्रीलंका के कैंडी में आयोजित 23वीं तेनशिन कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में डेनमार्क की खिलाड़ी को हराया
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद की सुविधाओं को मिले बढ़ावा : ज्योति
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। रियासी की बेटी ज्योति देवी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ज्योति देवी ने श्रीलंका के कैंडी में आयोजित 23वीं तेनशिन कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाली युवतियों के लिए मिसाल कायम की है।
ग्रामीण इलाके से होने और ज्यादा जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने के बावजूद तहसील भमाग के गुल टोट निवासी ज्योति देवी ने श्रीलंका में प्रतियोगिता जीतकर जिले का मान बढ़ाया। ज्योति की उपलब्धि से उसके परिजन के साथ ही गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। ज्योति देवी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति देवी ने बताया कि 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई प्राइवेट की। प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू की। कोच प्रियंका जमवाल ने प्रशिक्षण दिया। कड़ी मेहनत के बाद ही वह लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुई। प्रतियोगिता में उन्होंने पहले श्रीलंका और नेपाल के खिलाड़ियों को हराया। फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को मात देकर पदक अपने नाम किया। ज्योति देवी ने बताया कि परिजन को बेटियों को घर के भीतर तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए उनको हर क्षेत्र में आगे आने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी यह पहली जीत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें