रियासी। माड़ी स्थित जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक को बनाने का काम जारी है। अस्पताल के मुख्य हिस्से से निचले तरफ ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। ब्लॉक बनने के बाद इस में पचास बेड की सुविधा रहेगी। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को इस का लाभ पहुंचेगा। स्थानीय निवासी करन दीप सिंह, बंसी लाल, विशाल शर्मा, नितिन केरनी, विजय ने बनाए जा रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक के काम पर खुशी जताई। लोगों ने कहा कि ब्लॉक बनने से ऐसे मामलों का उपचार संभव होगा जिन्हें रेफर कर दिया जाता था। अस्पताल के मेडिकल सुविरिडेंट डॉकेट गोपाल दत्त ने बताया कि ब्लॉक बनाने का काम जारी है। ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन उपरी फ्लोर होंगे। इसे बनाने का काम इसी वर्ष सितंबर तक पूरा किए जाने की संभावना है। ब्लॉक बनने से कई गंभीर बीमारियों का उपचार यही पर संभव हो सकेगा।