फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाशिवरात्रि पर रनसू शिवखोड़ी में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक स्थल शिवखोड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ सीआरपीएफ व सेना के जवान भी तैनात हैं। महाशिवरात्रि पर शिवखोड़ी आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। आधार शिविर रनसू से तीन किलोमीटर पहले बने बस अड्डे से आगे किसी भी बड़े यात्री वाहन को बाजार की तरफ जाने पर रोक रहेगी, जो भी श्रद्धालु शिवगुफा में भोलेनाथ के दर्शन करने जाएंगे, उन्हें ऑटो या छोटे वाहन से जाना होगा। बाजार में से किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक कर डीआईजी व डिप्टी कमिश्नर जरूरी आदेश जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें