रियासी। दैनिक वेतनभोगी जम्मू-कश्मीर संघर्ष समिति ने वीरवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। समिति के प्रमुख सनी कांत चिब की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दैनिक वेतनभोगियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। स्थानीय डाक बंगला के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई दैनिक कर्मचारियों को कई वर्ष हो गए हैं लेकिन उनके नियमितीकरण के लिए कोई आदेश जारी नहीं हो रहे हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया व नारेबाजी की। 29 जनवरी को सचिवालय चलो आंदोलन की घोषणा की गई। सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो जम्मू व कश्मीर दोनों संभागों में सचिवालय का घेराव करेंगे।