सड़क सुरक्षा के तहत शपथ लेते अधिकारी।
- फोटो : reasi news
रियासी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में वीरवार को मोटर वाहन विभाग ने जागरूकता शिविर लगाया। नगर के वार्ड-6 में स्थित गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल में शिविर लगाया गया। विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। इस दौरान यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ भी ली गई।
खास कर 18 वर्ष की उम्र होते ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कहा। लाइसेंस को ऑनलाइन कैसे बनाएं इसकी जानकारी दी गई। युवाओं को दोपहिया वाहन बिना हेलमेट पहने नहीं चलाने व तीन सवारी नहीं बिठाने की सलाह दी गई। सड़क सुरक्षा माह एक जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है।