रियासी। वंदे मातरम चरण दो के तहत कार्यक्रमों में देशभक्ति के प्रति उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। शैक्षणिक संस्थानों में सामूहिक रूप से निबंध और नारा लेखन प्रतियोगिताएं और सुबह की विशेष सभाएं हो रही हैं। इसमें वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है। तीसरे दिन राष्ट्रीय मूल्यों पर चर्चा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में संगोष्ठी हुई। पीएम श्री गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल लेतर और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सुसला के छात्रों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला।