फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी मौसम ने ली करवट, ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। क्षेत्र में मौसम वीरवार को बदल गया और पूरा दिन आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के चलने का दौर जारी था, लेकिन कहीं भी बारिश तथा बर्फबारी शाम तक नहीं हो पाई थी। वीरवार सुबह से ही क्षेत्र में आसमान पर बादल छाए हुए थे, सूर्य देव ने भी बीच-बीच में दस्तक दी लेकिन दिनभर ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान ही किया। इसके चलते लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। बदले मौसम के मिजाज के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों की उपस्थिति भी बाजारों में कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें