फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गुप्त नवरात्र पर बगलामुखी आश्रम में महायज्ञ हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में पवित्र गुप्त नवरात्र पर कटड़ा स्थित श्री बगलामुखी आश्रम में बुधवार को महायज्ञ करवाया जा रहा है। यह महायज्ञ श्रद्धालुओं के लिए आस्था व विश्वास का प्रमुख केंद्र बन गया है। इसमें देश-विदेश से भक्त प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता कर रहे हैं। महाराष्ट्र से राज खरांडे व विनता सहित कई श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से महायज्ञ से जुड़कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभा रहे हैं। महंत रवि थापा ने बताया कि मां बगलामुखी को शक्ति की देवी माना जाता है। इस यज्ञ में सहभागिता करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। इस माैके पर राहुल कुमार, विकल, राही कुमार, सुखदेव शर्मा, सुमन कोतवाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें