फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: औषधीय पादप क्षेत्र संरक्षण खेती व उद्यमिता पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कश्मीर औषधीय पादप बोर्ड ने आयुष निदेशालय और जिला प्रशासन के सहयोग से औषधीय पादप क्षेत्र में संरक्षण खेती और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय संगोष्ठी करवाई। डीसी निधि मलिक मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और स्थायी आय उत्पन्न करने में औषधीय और सुगंधित पौधों की अपार क्षमता पर प्रकाश डाला। अधिकारियों और फील्ड कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि कृषि विज्ञान केंद्रों और अन्य संपर्क मंचों के माध्यम से जिले भर के किसानों तक औषधीय पौधों सरकारी पहलों और उद्यमशीलता के अवसरों से संबंधित जानकारी का प्रभावी प्रसार हो। डीसी ने किसानों और छात्रों से आयुष संबंधी पहलों केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों और केंद्र शासित प्रदेश स्तर के हस्तक्षेपों के तहत उपलब्ध अवसरों का सक्रिय रूप से लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें