रियासी में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : reasi news
रियासी। मनरेगा नाम हटा कर केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए वीबी जी राम जी कानून पर सोमवार को धरना देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से स्थानीय थापा चौक के पास डाक बंगला के बाहर धरना देते हुए कानून को लोगों के लिए घातक बताते हुए इसे हटाने की मांग की गई।
जिला प्रधान अजय सलालिया के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ता एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। इस मौके पर कहा गया कि मनरेगा के स्थान पर जो नया कानून बनाया गया है वह लोगों के हित में नहीं है। इस का नुकसान सिर्फ ग्रामीणों को ही नहीं बल्कि इस के तहत काम करने वाले कई कर्मचारियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कानून को रद्द करने की मांग की गई। मौके पर महिला विंग की जिला प्रधान शोभा शर्मा वरिष्ठ नेता एडवोकेट विजय कुमार शर्मा, यश वर्मा, बिशन मगोत्रा, तेज सिंह नाग व युवा नेता करन दीप सिंह इम्तियाज वाणी भी मौजूद रहे।