फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सिंबल चोया से डेरा बाबा सड़क का ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सिंबल चोया से डेरा बाबा कांजली तक जाने वाले सड़क मार्ग का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन के साथ जिला विकास परिषद सदस्य सर्राफ सिंह नाग श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। शनिवार सुबह सांसद सिंबल चोया से कांजली तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई 10.5 किलोमीटर सड़क मार्ग के पक्का किए जाने के बाद उस का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही कई ग्रामीण भी मौजूद थे। सांसद व विधायक ने कहा कि सड़क मार्ग की स्थिति काफी खस्ताहाल थी जिस के बाद इसे बनाने का काम शुरू किया गया साथ ही तारकोल भी बिछाया गया। अब ग्रामीणों को धूल मिट्टी से राहत मिलेगी वहीं खड्डों से भी छुटकारा मिलेगा। विधायक ने बताया कि सड़क मार्ग का कुछ हिस्सा बनाने का काम जारी है। कुछ महीने पहले हुई बारिश से हे नुकसान की भी भरपाई की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की बयार बह रही है रियासी में भी कई सड़के बनाने का काम जारी है जिस का लाभ लोगों को मिल रहा है। उद्घाटन होते ही मौके पर भारत माता की जय व भाजपा जिंदाबाद के नारे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें