रियासी। स्थानीय बस अड्डे के पास लगभग पांच वर्ष पहले बनाया गया कांप्लेक्स आज भी बंद पड़ा हुआ है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से नगर परिषद के लिए तीन बार टेंडर निकाले जाने के बाद भी इसे कोई किराएदार नहीं मिला। बताया जाता है कि नगर परिषद की तरफ से कांप्लेक्स को बनाने के बाद उसे किराए कर देने की योजना तैयार की थी। तीन मंजिला कांप्लेक्स में निचले हिस्से में तीन दुकानें जबकि ऊपर दो हाल हैं। बोली में इसका मूल्य एक करोड़ रुपये रखा गया था। बाद में इसे कम कर दिया गया लेकिन फिर भी कोई किराएदार इसे लेने नहीं आया और न ही टेंडर भरा गया। विधायक कुलदीप राज दुबे ने कहा कि प्रशासन व नगर परिषद को कांप्लेक्स का दोबारा टेंडर करने को कहेंगे। इसके मूल्य और किराए में भी कटौती किए जाने को कहा जाएगा।