फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हिंदू सम्मेलन में एकजुट रहने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। आरएसएस के संघ शताब्दी कार्यक्रम के तहत रविवार को महादेव मोहल्ले में स्थित आप शंभू महादेव मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान एकजुट रहने का आह्वान किया गया। सम्मेलन की शुरुआत आए हुए संतों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके साथ मोहल्ले के स्थानीय बच्चों ने दीप वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में निरंजन पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 महंत मंडलेश्वर स्वामी अक्षरानंद जी रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू होना गर्व की बात है। हिंदू धर्म ही एक ऐसा धर्म है जिसमें होना सम्मान की बात है। भारत देश हिंदुओं का देश है सभी लोग हिंदू है और सभी को जातपात से दूर रह कर हिंदू धर्म के प्रति एकजुट रहना होगा।
सम्मेलन में ब्रह्माकुमारी रजनी, महंत नागा बाबा अनिल गिरी जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक मुकेश जी ने भी संबोधित किया। स्थानीय निवासी बोध राज व प्रभु दयाल भी मंच पर उपस्थित रहे। इस दौरान बीच बीच में पूरा पंडाल भारत माता की जय और जय श्री राम के जयघोष से गूंजता रहा। महादेव मोहल्ले के सत्या देवी, कमलेश देवी, रामपाल शर्मा, ओम प्रकाश भगत, शाम लाल गुप्ता, जसवंत सिंह, रमेश मैंगी ने आए वक्ताओं को माता की चुनरी ओढ़ा कर व भारत माता का फोटो देकर सम्मानित किया। सलाल प्रोजेक्ट का दौरा करने आए यूनियन मिनिस्टर मनोहर लाल खट्टर भी बाद में हिंदू सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने भी अपने संबोधन में सभी लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया। सम्मेलन के संपन्न होने के बाद एक विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें