फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोहड़ी से पहले कारोबार में तेजी आने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लोहड़ी पर्व के कुछ दिन पहले बाजारों में व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्थानीय किराना व्यापारी लोहड़ी का इंतजार कर रहे हैं। किराना दुकान के मालिक अंकुश नरगोत्रा के अनुसार 10 दिसंबर से विवाह-शादियों पर विराम लगने से मंदी का दौर जारी है। अब लोहड़ी पर सामान की बिक्री होने की उम्मीद है। कपड़ों की दुकान करने वाले विकास ने बताया कि शादियों का सीजन अब दोबारा से 21 जनवरी के बाद शुरू होगा। इसके साथ ही बाजारों में दोबारा रौनक लौटने की उम्मीद है। आने वाले 20 दिनों के बाद ही अब काम चलेगा।
अश्वनी के अनुसार बर्तन, कपड़े का ज्यादा व्यापार विवाह-शादियों में ही निकलता है। अब उन्हें दोबारा से इंतजार है ताकि दुकान पर काम चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें