फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सलाल जलविद्युत परियोजना का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के एक दल ने जलविद्युत परियोजनाओं की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से सलाल पावर स्टेशन का शैक्षणिक दौरा किया।अधिकारियों का नोडल अधिकारी डीजीएम मानव संसाधन संजीव कुमार ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने सलाल बांध की समग्र कार्यप्रणाली तथा विद्युत उत्पादन प्रक्रिया के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ रियासी के तहसीलदार सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे। दौरे के दौरान डीजीएम सिविल राजीव कुमार डिओरी ने बांध नियंत्रण कक्ष की संरचनात्मक व परिचालन संबंधी विशेषताओं से अवगत कराते हुए बांध के सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन के लिए अपनाई जाने वाली सुरक्षा एवं अनुरक्षण प्रक्रियाओं की जानकारी दी। तत्पश्चात जीएम इलेक्ट्रिकल संजय कुमार जैन ने पावर नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा जलविद्युत उत्पादन तंत्र ग्रिड स्थिरता और सतत तथा विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में जलविद्युत की महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
संवादात्मक व व्यावहारिक अनुभव ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को जलविद्युत उत्पादन प्रणाली, बड़े अवसंरचनात्मक परियोजनाओं के प्रबंधन तथा क्षेत्रीय विकास एवं ऊर्जा सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में गहन समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें