रियासी। रविवार को नगर के वार्ड तीन नई बस्ती में कालका बस्ती की तरफ से हिंदू सम्मेलन का आयोजन शिव मंदिर के पास किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने सभी लोगों को एकजुट हो कर रहने का आह्वान किया। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता की फोटो के पास दीप प्रज्वलित कर हुई। इस से पहले स्थानीय गायक दीपू खजुरिया ने अपने भजन व देशभक्ति के गाने प्रस्तुत किए।इस दौरान सम्मेलन में आए हुए वक्ताओं को अनिल अबरोल मुनीश शर्मा और जगदीश डोगरा द्वारा चुन्नी ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में वक्ता महंत अनिल गिरी सुदेश पंडोत्रा और रंजन जी ने सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान कहा कि हिंदू बांटने या बंटने को नहीं कहता बल्कि एकजुट होने का संदेश देता है।हिंदुत्व को छोड़ कर अन्य कोई भी नहीं है हर एक जातपात का मनुष्य हिंदू है। देश को सभी लोग एकजुट हो कर ही मजबूत बना सकते है। हिंदू होगा तो हिंदुस्तान बनेगा अगर आपस में लड़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब फिर गुलाम हो जाएंगे। मौके पर जय श्री राम हर हर महादेव के जयघोष लगाए गए। सभी ने एक साथ हो कर जयघोष लगाए गए इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय रहा। बाद में आए हुए लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।