फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया गुणगान

विज्ञापन
रियासी में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। श्री सनातन धर्म सभा में शनिवार चौथे दिन भी लगातार श्रीमद् भागवत कथा जारी रही। सूरज कौशल शास्त्री ने आई हुई संगत को कथा से निहाल किया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ ही उनके पराक्रम व साहस की भी चर्चा होती रहती थी। राजा कंस कृष्ण को मारने के लिए समय समय पर राक्षसों को भेजता रहा, लेकिन वह कृष्ण के हाथों मारे जाते रहे। यहां तक कि कृष्ण को मारने के लिए आई राक्षसी पूतना जब उन्हें स्त्री रूप धारण कर अपना दूध पिलाने लगती है तो वह खुद परलोक सिधार गई। बाल अवस्था में कृष्ण के सबसे अच्छे व चहेते दोस्त सुदामा थे। इनके साथ उनकी गहरी दोस्ती थी। जारी कथा का समापन बुधवार को किया जाएगा। साथ ही प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें