फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जेसीओ सुरजीत सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सिरला पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बाड़ी ब्राह्मणा में गोली लगने से जान गंवाने वाले जेसीओ सुरजीत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार शाम को पैतृक गांव सिरला भागा पहुंचा। गोली लगने से जेसीओ की मौत का पता चलते ही बुधवार को उनके परिजन मौके के लिए रवाना हुए। वहां पर जरूरी औपचारिकताएं निभा कर जेसीओ का पार्थिव शरीर घर लाया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जेसीओ सुरजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय राम दयाल एक बहन व तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनकी एक बड़ी बहन व दो छोटे भाई हैं। सुरजीत सिंह वर्ष 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनका एक तेरह वर्षीय बेटा व चार वर्षीय बेटी है। बताया जाता है कि सुरजीत सिंह लगभग एक महीना पहले घर आए थे, वहीं दो दिन पहले उन्होंने शाम को फोन कर परिजनों से बात की थी। उनकी मौत की खबर सुनते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में भी गम का माहौल व्याप्त हो गया। स्थानीय लोग शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने पहुंचे। वीरवार को जेसीओ का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें