फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में लटकते तार मंदिर की खूबसूरती बिगाड़ रहे

विज्ञापन
रियासी में गणेश मंदिर के बाहर लगा तारों का जंजाल। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। नगर के मुख्य बाजार में स्थित भगवान गणेश मंदिर के बाहर लगे खंभे पर लटकते तार मंदिर की शोभा खराब कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद व बिजली विभाग से तारों की स्थिति ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

मंदिर के पंडित चमन लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर के बाहर लगे खंभे पर कुछ वर्ष पहले सिर्फ बिजली के ही तार लगे थे। मौजूदा समय के दौरान खंभे पर तारों का जंजाल हो गया है। कई किस्म के तार लटक रहे हैं।
मंदिर के प्रधान विवेक आनंद के मुताबिक मंदिर के बाहर एक पुराना खंभा आज भी लगा है। अभी नए खंभे पर तार लगे हैं। पुराने खंभे को हटाने के साथ ही तारों को ठीक किया जाना चाहिए। स्थानीय निवासी विशाल कहते हैं, मुख्य बाजार में गणेश भगवान का मंदिर है। इसकी खूबसूरती पर तारों का ग्रहण लगा हुआ है। इन्हें ठीक किया जाना चाहिए़। बिना मतलब की तारों को हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें