रियासी। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।बीस वाहन जब्त किए गए। यह कार्रवाई उचित हस्तांतरण के बिना और वर्तमान उपयोगकर्ताओं के नाम पर पंजीकृत न होने के कारण की गई। कुछ वाहन अन्य राज्यों के थे और मोटर वाहन अधिनियम के तहत अनिवार्य रूप से औपचारिक रूप से हस्तांतरित नहीं किए गए थे। इन्हें जब्त किया गया।