फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में पार्किंग का काम बंद होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर के वार्ड चार शास्त्री नगर मोहल्ले में बनाई जाने वाली पार्किंग का काम अटका होने पर कांग्रेस नेता करन दीप सिंह ने रोष जताया है। पार्किंग स्थल पर किए गए दौरे के दौरान उन्होंने बताया कि लोगों के वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई जानी थी लेकिन फंड जारी नहीं होने के कारण पार्किंग बनाने का काम रुका हुआ है। पिछले दो वर्षों से भी ज्यादा समय से काम रुका हुआ है। लोग आज भी पार्किंग बनने के इंतजार में है। कांग्रेस नेता ने कहा कि स्थानीय भाजपा विधायक पार्किंग का काम दोबारा से शुरू करवाने के लिए फंड ला पाने में असमर्थ हो रहे हैं। लोगों की परेशानियों की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें