फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विजयपुर ने एकतरफा मैच में माहौर को 68 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को विजयपुर वॉरियर्स की टीम ने फ्रेंड्स इलेवन माहौर को 68 रनों से हराया।
विज्ञापन

विजयपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। बल्लेबाज वीनू जमवाल ने 28, पीयूष शर्मा ने 49, संजय सिंह ने 22 व अंजुम मिर्जा ने 32 रन बनाए। टीम को 21 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। माहौर की तरफ से गेंदबाज विजय कुमार ने दो जबकि आयुष, सर्वे गुल, नवाब दीन, निसार अहमद व असद ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए माहौर की पूरी टीम 18.1 ओवर में 98 रन ही बना सकी। बल्लेबाज सर्वे गुल ने 16, विजय कुमार ने 25, निसार अहमद ने 30 रन बनाए। विजयपुर के गेंदबाज अंजुम मिर्जा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ खोले व तीन विकेट लिए। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इसके अलावा गेंदबाज मिक्की व आकाश ने दो-दो जबकि अल्फराज व अजित ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें