फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुजनधार ने विराट क्रिकेट क्लब कटड़ा को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए मैच में सुजनधार की टीम ने विराट क्रिकेट क्लब कटड़ा को नौ विकेट से हराया।
विज्ञापन

कटड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाज करते हुए 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा 42 रन अतिरिक्त रहे। बल्लेबाज कर्णव ने 28, अभिराज सिंह ने 30 और विराट ने नाबाद 13 रन बनाए। सुजनधार के गेंदबाज करनैल सिंह ने एक विकेट लिया। लक्ष्य को सुजनधार की टीम ने पारी के बारहवें ओवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बल्लेबाज रविन्द्र सिंह ने नाबाद 56 व संजू ने नाबाद 51 रन बनाए। कटड़ा की तरफ से गेंदबाज शुभांशु शर्मा ने एक विकेट लिया। सुजनधार के बल्लेबाज रविंद्र सिंह को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें