रियासी। जिला के डोलसी में शनिवार दोपहर दरिया चिनाब में बहे युवक का शव मंगलवार चौथे दिन जेडी इलाके से बरामद हुआ। अमरीक सिंह माइग्रेंट कॉलोनी तलवाड़ा में रहता था। बीते शनिवार को जेडी में कुछ अन्य लोगों साथ मजदूरी करने गया था। बाद में उसके दरिया में बह गया। मंगलवार को युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं निभाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।