फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माड़ी में 50 लाख की परियोजना का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला विकास परिषद रियासी के सदस्य बाबू जगजीवन लाल ने माड़ी में पचास लाख की लागत वाली एक परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना में एक आधुनिक सामुदायिक हाल, एक पुस्तकालय और डाॅ. बीआर आंबेडकर की एक भव्य प्रतिमा का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर बोलते हुए डीडीसी बाबू जगजीवन लाल ने कहा कि यह पहल स्थानीय युवाओं और निवासियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक समर्पित स्थान प्रदान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि आंबेडकर समिति शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें