फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्राइन बोर्ड के खिलाफ संघर्ष समिति व हिंदू संगठनों का रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
हिंदू संगठनों के सदस्य प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में समुदाय विशेष को अधिकतर सीटें आवंटित किए जाने के मामले में श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसमें अन्य संगठन भी शामिल हुए।
विज्ञापन

संगठनों की यह रैली जनाना पार्क से निकाली गई। मुख्य बाजार से होते हुए रोष रैली बस अड्डे तक पहुंची। रैली में शामिल हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्राइन बोर्ड के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सभी लोगों ने बस अड्डे से नई बस्ती कोर्ट रोड की तरफ जाने वाले मुख्य चौक से रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान श्राइन बोर्ड को अपना फैसला वापस लेने व एलजी को इस पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर मेडिकल कॉलेज में सिर्फ हिंदुओं के लिए दाखिला करना सुनिश्चित नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में संघर्ष और ज्यादा उग्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें