रियासी के बस अड्डे पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहन।
- फोटो : reasi news
रियासी। नगर में कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी आ रही है। पार्किंग नहीं होने से बाजार में आने वाले लोगों के साथ दुकानदार भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बस अड्डा कोर्ट रोड पर उचित स्थान पर पार्किंग बनाए जाने की मांग की।
दुकानदारों ने कहा कि पार्किंग नहीं होने से बाजार में ग्राहक नहीं आ सकते। उन्हें किसी स्थान पर वाहन लगाने के लिए स्थान नहीं मिलता है तो वह दूसरे स्थान पर चले जाते हैं। प्रशासन व नगर परिषद से वाहनों के लिए पार्किंग बनाने की मांग की गई।