रियासी। श्री माता वैष्णो देवी परिक्रमा मासिक यात्रा रविवार सुबह निकाली गई। यह यात्रा हर महीने संक्रांत के अवसर पर निकाली जाती है। रविवार को दस लोगों का एक दल यात्रा पर मुख्य बाजार में स्थित गणेश मंदिर से रवाना हुआ। जयघोष लगाते हुए सभी लोग बस अड्डे पर पहुंचे। वहां से भमाग तहसील के सुखाल घाटी गए। सुखाल घाटी से यात्रा पैदल सुखाल गली के काली माता मंदिर में पहुंची, जहां पूजा कर यात्रा जंगल गली के रास्ते वापस हुई। देर शाम सभी यात्री वाया कटड़ा से होते हुए रियासी पहुंचे।