पाठ्य सामग्री के साथ विद्यार्थी और ट्रस्ट के सदस्य व स्टाफ।
- फोटो : reasi news
रियासी। विद्यार्थी विकास ट्रस्ट की तरफ से मिडिल स्कूल चुब्बी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले 91 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग के साथ ही अन्य जरूरी पाठ्य सामग्री बांटी गई। मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन योग राज मैंगी व रजनीकांत शर्मा के साथ स्कूल स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे। बताया कि ट्रस्ट की तरफ से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे जरूरतमंद बच्चों की सहायता की जाती है जिनके परिजन इस्तेमाल होने वाली पाठ्य सामग्री लेने में असमर्थ होते है। शिक्षा विभाग की मदद से ऐसे बच्चों की सूची तैयार की जाती है व बाद में उन्हें मदद दी जाती है।