रियासी। दिल्ली में हुए धमाके के बाद जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। खास कर के पौनी से शिवखोड़ी धाम की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर सुरक्षाबल मुस्तैद रहे। सुरक्षाबलों ने हर आने जाने वाले वाहन की गहनता के साथ तलाशी ली। वाहन चालकों के पहचान पत्र जांच गए। जिला के अन्य इलाकों में भी सुरक्षाबलों के द्वारा जांच अभियान जारी रखा गया।