रियासी। संघ शताब्दी गृह व्यापक अभियान नगर के वार्ड चार व पांच में मंगलवार को भी जारी रहा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य ब्रिज मोहन शर्मा, विवेक आनंद ने वार्ड में स्थित लोगों के घरों में जाकर संघ का व्याख्यान किया। इस के साथ ही घर के सदस्यों को पर्चे बांटे गए। इस दौरान कहा गया कि वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना हुई थी। तब कुछेक स्वयं सेवकों के साथ शाखा लगाई जाती थी। संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगाने की भी कोशिश हुई जिसे कोर्ट ने नकार दिया था। आज देश के नौ सौ से ज्यादा जिलों में संघ की शाखा स्थापित है। मौजूदा समय के दौरान संघ का हर एक कार्यकर्ता कार्यक्रम को 100वें वर्ष के रूप में मना रहा है।