किसानों के दल को रवाना करते हुए डीसी।
- फोटो : reasi news
रियासी। उपायुक्त निधि मलिक ने मंगलवार को चालीस प्रगतिशील किसानों के समूह को प्रशिक्षण यात्रा पर जाने के लिए हरी झंडी दिखाई। पांच दिवसीय यात्रा का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी पद्धतियों, उन्नत तकनीक से परिचय करवाना है। इस यात्रा के दौरान किसान चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर हिमालयन जैव संसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान और मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र नगरोटा बगवां का दौरा करेंगे। जहां वह वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त निधि मलिक ने कहा कि इस तरह की प्रशिक्षण यात्राएं किसानों को नवीन तकनीक और अन्यत्र अपनाए गए सफल मॉडलों से परिचित कराकर उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।