फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी नगर में विकास कार्य शुरू, सुधरेगी नालियों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर की टूटी हुई नालियों की स्थिति को ठीक करने के साथ ही जालों को भी लगाने का काम शुरू किया गया है। स्थानीय महादेव मोहल्ले से मुख्य बाजार की तरफ आने वाली गली की टूटी नली को बनाने का काम जारी है। बताया जाता है कि गली में तीन चार स्थानों से नाली टूट गई थी। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। विधायक निधि से दस लाख रुपये जारी होने के बाद नगर परिषद की तरफ से एक सर्वे करवाया गया। जिस मोहल्ले में नाली टूटी और जाला गायब था, उसकी एक पूरी रिपोर्ट तैयार की गई। मौजूदा समय के दौरान नगर के वार्ड ग्यारह-बारह और पांच में नालियों से टूटे व गायब जालों के स्थान पर नए जाले लगाने का काम जारी है। वार्ड नौ में नालियों से टूटी स्लैब को लगाने का काम वीरवार को भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें