रियासी। जिला के गुज्जर कोठियां क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में पाया गया। लोगों ने तेंदुए को देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने वाइल्ड लाइफ को सूचना दी। इसके साथ ही विभाग की एक टीम मौके पर भी पहुंची। तेंदुए को वहां से उठाकर जम्मू में वाइल्ड लाइफ विभाग के पास पहुंचाने का प्रयास किया गया ताकि उसे सही उपचार मिल सके, लेकिन जम्मू ले जाते हुए कटड़ा के पास तेंदुए की मौत हो गई। इसके बाद वाइल्ड लाइफ की एक टीम ने मौके पर पहुंच तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया। जम्मू में तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कर उसे जला दिया गया।