फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी कोर्ट पहुंचे जस्टिस परिहार, कर्मचारियों के साथ की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जम्मू-कश्मीर लद्दाख हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजय परिहार ने शुक्रवार को जिला कोर्ट रियासी में पहुंच बार एसोसिएशन के सदस्यों व कर्मचारियों से मुलाकात की। वह शुक्रवार को प्रिंसिपल जिला व सेशन जज एससी कटल के सेवानिवृत होने के अवसर पर रियासी आए थे। जिला कोर्ट परिसर में उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दे कर सम्मानित किया गया। इसके बाद जस्टिस संजय परिहार ने कोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों से भी मुलाकात की। जस्टिस को कर्मचारियों ने फूलों का बुके देकर सम्मानित किया। कोर्ट परिसर में एक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पवन देव सिंह ने अपने विचार रखते हुए समस्याओं के बारे में बताया। प्रधान ने कोर्ट का विस्तार किए जाने की मांग की। मौके पर एसएसपी परमवीर सिंह व पुलिस के अन्य अधिकारी और बार एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें