रियासी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों की एक रैली निकाली गई। मिनी सचिवालय से डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूलों के शिक्षक भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों की यह रैली थापा चौक मुख्य सड़क मार्ग बस अड्डे वाया पुलिस स्टेशन से होते हुए वापस मिनी सचिवालय पहुंची। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। इसे जड़ से मिटाने के नारे लगाए। लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की अपील की। विद्यार्थियों ने अपने हाथों में कई प्रकार के बैनर भी पकड़े हुए थे। इसके जरिए लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हो कर लड़ाई लड़ने की अपील की।