फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका पर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित की जा रही गतिविधियों की शृंखला को जारी रखते हुए पुलिस की तरफ से लड़कों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी करवाई गई। स्कूल के पांच छात्रों ने शांति बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा और राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने में पुलिस बलों के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विशाल सिंह जमवाल, थाना प्रभारी रणजीत सिंह राव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विचार रखने वाले सभी प्रतिभागी छात्रों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए। जिला पुलिस सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वें जन्मशताब्दी समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें