फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में सरदार पटेल पर हुई वाद विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत जिला पुलिस ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरनास में एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरदार पटेल के जीवन नेतृत्व और दूरदर्शिता पर अपने विचार व्यक्त किए। एसडीपीओ अरनास उपदेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने अरनास के छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्र को एकजुट करने में सरदार पटेल की उल्लेखनीय भूमिका पर प्रकाश डाला। वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें