फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में रखरखाव नहीं होने से स्टेडियम में फैली अव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कस्बे के एकमात्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी के साथ ही फैली अव्यवस्था से युवा खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मौजूदा समय के दौरान स्टेडियम के एक पूरे हिस्से में घास फैली हुई है। क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए पिच भी अनुकूल नहीं है। खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स काउंसिल से स्टेडियम की दशा में सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


युवा खिलाड़ी केवल सिंह ने कहा, स्टेडियम का कोई भी हिस्सा खेलने लायक नहीं है। ऊंची घास में क्रिकेट खेल पाना संभव नहीं है। नेट टूट गया है उसे ठीक करने का काम भी नहीं हो रहा है। स्टेडियम में बाथरूम पवेलियन के भीतर बने हैं जिसका उपयोग प्रैक्टिस करने आने वाले खिलाड़ी नहीं कर सकते। काउंसिल को स्टेडियम की हालत ठीक करनी चाहिए।

अमन राजपूत ने कहा, स्टेडियम कहीं से भी खेलने लायक नहीं है। रखरखाव नहीं होने के कारण भी स्टेडियम में किसी भी खेल की प्रैक्टिस करना खतरे से खाली नहीं है। शाम के समय स्टेडियम की लाइटें भी पूरी नहीं जलतीं। सैर करने आने वाले लोग भी फैली अव्यवस्था से परेशान हैं। व्यवस्था को सुधारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें