फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इशाक पहलवान ने जीता छठा कालका केसरी दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान इशाक अहमद ने कालका अखाड़ा नई बस्ती में नौ मिनट तक चली पहले माली के मुकाबले में कांगड़ा के पहलवान सोनू को हराकर छठा कालका केसरी दंगल जीता। विजेता इशाक अहमद को 61 हजार रुपए की नकद राशि और उपविजेता पहलवान सोनू को चालीस हजार रुपए की राशि इनाम के तौर पर प्रदान की गई।
विज्ञापन

दंगल का आयोजन कालका अखाड़ा दंगल समिति द्वारा जम्मू कश्मीर भारतीय शैली कुश्ती संघ के सहयोग से किया गया था। दूसरी माली का मुकाबला जालंधर के पहलवान फरीद ने डोडा निवासी जम्मू कश्मीर पुलिस के निसार को हराया। विजेता फरीद को 31,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया जबकि उपविजेता निसार को बीस हजार रुपए मिले।
तीसरी माली में कालका अखाड़ा के अनिल पहलवान ने दिल्ली निवासी बीएसएफ के नीरू गुज्जर को हराया। विजेता अनिल को अठारह हजार रुपए जबकि उपविजेता नीरू को तेरह हजार रुपए मिले। एक अन्य तीसरी माली में जम्मू कश्मीर पुलिस के पहलवान सुरजीत सिंह ने होशियारपुर के पहलवान रफी को हराया। विजेता को अठारह हजार जबकि उपविजेता को तेरह हजार रुपए मिले। चौथा मुकाबला नगरोटा के जम्मू कश्मीर पुलिस के मुनीर ने जीता जिन्होंने पंजाब के खेरी के जोगराज को हराया। विजेता पहलवान मुनीर को पंद्रह हजार व का उपविजेता को दस हजार रुपए मिले।
विज्ञापन

विशाल दंगल में कुल 79 मुकाबले खेले गए। पांचवीं माली में जम्मू कश्मीर पुलिस के दिलेर खान ने जीरकपुर चंडीगढ़ के युवराज को हराया। छठी माली में बिशनपुर पंजाब के दीप ने दोमेल के माम हुसैन को हराया। सातवी माली रियासी के चैन सिंह ने पंजाब के परवीन को हरा कर जीती। मुकाबलों का संचालन राज सिंह वीर सिंह सनी और प्रभात सिंह ने किया।
प्रमुख कुश्ती प्रमोटर सतपाल वर्मा को कालका अखाड़ा दंगल समिति की तरफ से गुर्ज और माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर धीरज केसर, मदन सिंह, चैन सिंह, राज सिंह, मास्टर अनिल कुमार, जरनैल सिंह और टोनी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें