रियासी। एनएचपीसी लिमिटेड सलाल पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज सोमवार को हो गया। उद्घाटन समारोह राष्ट्रगान और एनएचपीसी गीत के साथ शुरू हुआ।
अपने संबोधन में पावर स्टेशन प्रमुख अनीश गौरहा ने कहा कि सतर्कता और नैतिक आचरण केवल आधिकारिक दायित्व नहीं हैं बल्कि नैतिक कर्त्तव्य हैं जो सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को बनाए रखते हैं। उन्होंने ईमानदारी को बढ़ावा देने और एक भ्रष्टाचार मुक्त संगठन बनाने के लिए एनएचपीसी की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।